इंसान हमेशा वर्तमान में जीना चाहता है लेकिन उसकी नजरें टिकी हुई होती हैं भविष्य पर। लेकिन इंसान का वर्तमान और भविष्य हमेशा ही निर्भर करता है उसके अतीत पर। अतीत, जो कभी भी वर्तमान पर हावी हो कर भविष्य को प्रभावित कर सकता है। हंटर्स नाम का ध्रुव का अनजाना अतीत आ खड़ा हुआ है उसके सामने जिसने पहुंचा दिया है उसे मौत के मुंह में, और दाँव पर लग चुका है पूरे राजनगर और मानवता का भविष्य क्योंकि आगे का रास्ता है एक डेड एंड!