विदेशी स्पाई एजेंट्स की लेटेस्ट चाल कुछ इस तरह का षड्यंत्र रचने की थी कि भारतवर्ष का अपने मित्र राष्ट्रों से विश्वास उठ जाये और वो उनसे शत्रुता मोल ले बैठे । एजेंट्स के इस षड्यंत्र को विफल करने का मिशन जब सुनील को सौंपा गया तो उसे मालूम हुआ कि वो एक ऐसे सशक्त दुश्मन के मुक़ाबिल था जिसे वो कब का मर चुका समझ रहा था ।