अतुल जोशी दौलतमंद विधुर था। प्रत्यक्षतः उसका किसी के साथ कोई पंगा नहीं था। बावजूद इसके एक रात उसका कत्ल हो गया, जिसका इल्जाम आया विक्रांत गोखले के सिर! और यूं आया कि वह पनाह मांग गया। हर बात, हर सबूत उसके खिलाफ था। और उससे भी ज्यादा खतरनाक बात ये थी कि केस की इंवेस्टिगेशन आॅफिसर उसके हक में जाती कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी।